ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। कोतवाली रायवाला क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर रिवाल्वर तान दी। मामला सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना कोतवाली तक जा पहुंची।

महिला उत्तर प्रदेश में तैनात एक दारोगा की पत्नी बताई जा रही है और जिस रिवाल्वर से उसने रौब जमाया, वह दारोगा की सर्विस रिवाल्वर है।

घटना बीते सोमवार देर शाम की है। जानकारी के अनुसार, एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने रायवाला के पास उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार को रोका।

कर्मचारियों का कहना था कि कार मालिक ने उनकी कंपनी से वाहन फाइनेंस कराया था, लेकिन लंबे समय से किस्तें जमा नहीं की जा रही थीं। इसी सिलसिले में जब कर्मचारियों ने कार में सवार महिला से बातचीत की तो कहासुनी हो गई।

आरोप है कि बहस के दौरान महिला ने अचानक कार के डैशबोर्ड से रिवाल्वर निकाल ली और फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर तान दी। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए महिला को कोतवाली रायवाला लाया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि महिला उत्तर प्रदेश के एक दारोगा की पत्नी है और रिवाल्वर उनके पति के नाम पर पंजीकृत सर्विस हथियार है। फिलहाल पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में लेकर दारोगा को मामले की सूचना दे दी है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि पूरे प्रकरण में अभी पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की ।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में युवक की आत्महत्या से सनसनी, 9 पन्नों का सुसाइड नोट और वीडियो में पत्नी व ससुराल पर गंभीर आरोप
error: Content is protected !!