ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के जंगल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है।

मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.पुलिस ने महिला का शव दमुवाढूंगा के जंगल से बरामद किया है।

मृतक की पहचान भोटिया पड़ाव निवासी 49 वर्षीय पुष्पा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पुष्पा मेरा दोपहर करीब 12.30 बजे दवाई लेने अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकली थीं काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी इसी बीच महिला के बेटे को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें बताया गया कि पुष्पा को दमुवाढूंगा की ओर जाते देखा गया है।
सूचना पर पुलिस और परिजनों ने संयुक्त रूप से तलाश शुरू की देर शाम दमुवाढूंगा जंगल के पास पुष्पा बेहोशी की हालत में मिलीं तुरंत उन्हें नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में डॉक्टर ने विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका जताई है।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. प्रथम दृष्टया आत्महत्या बताया जा रहा है घटना के बाद से परिवार में कोहरा मचा हुआ है।

वही चोरगलिया थाना क्षेत्र से एक युवक लापता हो गया.परिजनों की तहरीर पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दिया है. पुलिस के अनुसार चोरगलियां थाना क्षेत्र के तल्ला आमखेड़ा निवासी महिला ने शुक्रवार को तहरीर देकर बताया कि उसके पति दिनेश चंद्र 16 अगस्त को घर से निकले थे इसके बाद से वह वापस नहीं लौटे।

अगले दिन फोन पर बात की तो उनके पति ने अब घर नहीं आने की बात कही है. परिवार ने किसी अनहोनी का अंदेशा जताया है।

परिवार ने शीघ्र पुलिस से दिनेश चंद्र को खोजने की अपील की है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में गुमशुदगी दर्ज कर दिनेश की तलाश शुरू कर दी गई है. मोबाइल की सर्विलांस की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 20 मार्च 2026
error: Content is protected !!