ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 भतरौजखान मे रानीखेत रोड स्थित अवैध अंग्रेजी शराब की दुकान को बन्द कराने के लिए महिलाओं व क्षेत्रीय जनता ने किया धरना प्रदर्शन।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत/भतरौजखान। भतरौजखान मे रानीखेत रोड स्थित अवैध अंग्रेजी शराब की दुकान को बन्द कराने के लिए महिलाओं व क्षेत्रीय जनता ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

लोगो का कहना है कि इस दुकान से कुछ ही दूरी पर श्री हीरानन्द महाराज मंदिर का प्रवेश द्वार है, और दूसरी ओर राजकीय इण्टर कालेज स्थित है।य

यह दुकान पूर्ण रूप से मानकों के विपरीत खोली गयी है। लोगो का आरोप है कि इस दुकान से गाँवों में अवैध शराब की तस्करी की जाती है।

बता दे कि आज प्रातः 10 बजे से सैकडों की संख्या में महिलाऐं व पुरूषों ने उक्त शराब की दुकान के समक्ष धरना प्रदर्शन आरम्भ कर दिया। जिसमें की महिलाओं का कहना था कि उक्त शराब की दुकान पूर्ण रूप से मानकों के विरूद्ध है। 

उक्त दुकान से गाँव-गाँव में अवैध रूप से शराब पहुंचायी जा रही है। जिससे की नौनिहाल व नौजवान बर्बाद हो रहे हैं तथा महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि आबकारी विभाग द्वारा शराब व्यवसायी को सह दी जा रही है।

 मानकों के विपरीत होते हुए भी उक्त शराब की दुकान पर लम्बे समय से शिकायत किये जाने पर भी आज तक कोई कार्यवाही नही की जा रही है। वही दूसरी ओर शराब व्यवसायी द्वारा भवन पर भी अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है, तथा भवन स्वामी को भी डराया धमकाया जा रहा है।

मामले को उग्र होता देख उपजिलाधिकारी कोश्याकुटोली के निर्देशानुसार कानूनगो बेतालघाट तथा पट्टी पटवारी बेतालघाट मौकें पर पहुंचे तथा उपजिलाधिकारी कोश्याकुटोली व आबकारी निरीक्षक के साथ दूरभाष पर हुयी वार्ता से थानाध्यक्ष भतरौजखान की मध्यस्तता में यह बताया गया कि उक्त शराब व्यवसायी को पूर्व में ही विभाग द्वारा दो नोटिस प्रेषित कर दिये गये हैं।

वही तीसरा नोटिस मंगलवार तक प्रेषित कर दिया जायेगा। जिसके पश्चात भी यदि उक्त भवन खाली नही किया जाता तो उक्त अनुज्ञापी पर अग्रिम कठोर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

जिसके पश्चात ग्रामिणों ने इस शर्त के साथ एक सप्ताह के भीतर उक्त दुकान नही हटायी गयी तो महिलाऐं एंव ग्रामीण उग्र आन्दोलन करेगें।

इस अवसर पर निर्मला देवी, गायत्री देवी, बबीता बिष्ट, कमला देवी, देबुली देवी, बिमला देवी, पुष्पा देवी, भागुली देवी, भनुली देवी, हेमा देवी, गीता, हंसी देवी, कविता, कुसुम देवी, रेखा देवी, दीपा देवी, माया देवी, शोभा देवी, गुड्डी देवी, सरिता देवी, सरपंच निकेश पाण्डे, दिनेश चन्द्र, प्रमोद कुमार, चन्द्र प्रकाश, गिरीश भट्ट, विरेन्दर भण्डारी, रघुवर करगेती, लाल सिंह, जगदीश चन्द्र, सन्तोष कुमार, नरेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार, मोहन चन्द्र पन्त, जगदीश पडलिया, मनोज रावत, जगत सिंह रावत सहित सैकडों ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत ने सुनीं समस्याएं, भूमि विवाद से लेकर दिव्यांग प्रमाण पत्र तक मामलों का त्वरित निस्तारण
error: Content is protected !!