हल्द्वानी। उत्तराखंड के बहुत चर्चित अंकित भंडारी हत्याकांड के मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की पत्नी द्वारा जारी किए गए कथित वीडियो में गट्टू नाम के एक व्यक्ति की चर्चा की गई है।
जो इस मामले में वीआईपी बताया जा रहा है। ऐसे में उत्तराखंड महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने आज राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पूतला फूंका है।
महिला कांग्रेस ने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है।





