ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

नैनीताल में महिलाओं ने आर्मी कैंट क्षेत्र में जवानों को राखी बांध उनके सुरक्षित जीवन की कामना

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। महिलाओं ने आर्मी कैंट क्षेत्र में जवानों को राखी बांध उनके सुरक्षित जीवन की कामना की। जवानों ने भी राष्ट्र को सुरक्षित रखने की शपथ ली।
नैनीताल के कैंटोनमेंट क्षेत्र में आयोजित रक्षा बंधन का त्योहार आज घर से दूर ड्यूटी कर रहे फौजीयों के साथ मनाया गया।

नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने पहले कैंटोलमेंट बोर्ड के सी.ई.ओ.वरुण कुमार और फिर 2 आई.सी.के कमांडिंग ऑफिसर पाटिल प्रह्लाद के साथ दर्जनभर जवानों को टीका, राखी और मीठा खिला राखी का त्योहार खूब जोशो-खरोश से मनाया।

विधायक के साथ आई लेक सिटी क्लब की महिलाओं ने फौजी भाइयों को टीका लगाकर राखी बांधी और उनका मुंह मीठा किया।

सभी महिलाओं ने सभी अधिकारियों और जवानों को एक के बाद एक करके सामूहिक हॉल में टीका लगाया, राखी बांधी और मिठाई खिला मुंह मीठा किया। इस मौके पर सभी फौजियों ने राष्ट्र समेत यहां के लोगों की पूरी तरह से रक्षा करने का वचन दिया।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफर

You missed

error: Content is protected !!