ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। बीते 17 नवंबर को ओखल कांडा में हुए सड़क हादसे में माता-पिता और भाई को होने वाले योगेश को काफी प्रयासों के बावजूद भी नहीं बचाया जा सका।

गंभीर रूप से घायल योगेश का सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा था जहां से आज सुबह योगेश की मृत्यु का समाचार मिला है।

यह भी पढ़ें :  महिला दिवस पर हल्द्वानी कोतवाली में सेल्फ डिफेंस कार्यशाला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी.ने दिया संदेश— “Physically Fit और Mentally Hit बनें”

17 नवम्बर को ओखलकांडा में हुआ भीषण सड़क हादसा। कई परिवारों को हमेशा – हमेशा के लिए गहरा दुःख दे गया, बीते 17 नवंबर का वो काला दिन जनपद नैनीताल के ओखलकांडा के डालकन्या और अधौड़ा गांव के लोगों को गहरा जख्म दे गया।

छीड़ाखान,अमजड़ अधोड़ा, मिडार रीठा साहिब रोड़ पर कैम्पर वाहन अनियंत्रित होकर गिर पड़ा, इस हादसे में दंपत्ति समेत 9 लोगों की हुई दर्दनाक मौत से गांवों में चीत्कार मच गई। हर तफर बदहवाशी छा गई। बच्चों, महिलाओं और बूढ़ों की सिसकियों से पूरा क्षेत्र सिहर उठा।

यह भी पढ़ें :  आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में बड़ा मामला, प्लॉट के नाम पर 6 करोड़ की धोखाधड़ी, आयुक्त ने जांच और मुकदमे के दिए आदेश

इस हादसे ने 9 साल के योगेश को उसके परिवार से भी हमेशा के लिए जुदा कर दिया था। घायल योगेश के लिए लोगों उसके  सलामती की  प्रार्थना कर रहे थे।

यह भी पढ़ें :  व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया विधायक सुमित हृदयेश का जन्मदिन, इंदिरा हृदयेश का चित्र भेंट कर दी श्रद्धांजलि

लेकिन डॉक्टरों की अधिक प्रयासों के बावजूद भी योगेश को नहीं बचाया जा सका नौ साल का योगेश एसटीएच में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा था।

 

error: Content is protected !!