ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 उधमसिंह नगर पुलिस ने लूटपाट के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूटपाठ का सामान बरामद

 उधमसिंह नगर।  ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने लूट के मामले में खुलासा किया है घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ ही उनसे लूटी गई नगदी और एक आईफोन के अलावा लूट की घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है।

मामले का खुलासा रुद्रपुर की सीओ सिटी अनुषा बडोला ने करते हुए बताया कि ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की गंगापुर रोड स्थित लाहोरिया शोरूम के सामने से युवक को रोककर उसकी गर्दन पर चाकू रखकर चाकू के नोक पर उससे 12800 रूपये की नगदी और एक आईफोन को लुटा गया था।

पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन शुरू की थी अब पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया उनसे घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और लुटे गए 12800 रूपये में से 9200 की नगदी एक आईफोन के अलावा चाकू भी बरामद कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सुमित गंगवार निवासी शेरगढ़ बरेली उत्तरप्रदेश और रवि प्रकाश निवासी आनंद बिहार फूलसुंगा बताया है। पुलिस ने  दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 1 अगस्त 2026
error: Content is protected !!