ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

फरदीन ने एक तरफा प्यार ठुकराने पर खेला खूनी खेल, छात्रा का मर्डर करने को हथियार से कई वार

काशीपुर। बहन के साथ ट्यूशन जा रही छात्रा पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के आठ घंटे के अंदर साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्यार के प्रस्ताव को छात्रा के मना करने पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी छात्रा को जान से मारना चाहता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और पाटल भी बरामद किया है। सोमवार शाम मोहल्ला खालसा निवासी बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा अपनी बहन और सहेलियों के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। इसी बीच बड़े गुरुद्वारे के पास रास्ते में फरदीन पुत्र रिजवान निवासी खालसा अपने एक अन्य साथी के साथ वहां पर आया और छात्रा को रोक लिया और जबरन उसे बाइक पर बैठाने लगा।

छात्रा विरोध करते हुए आगे बढ़ गई। जैसे ही दोनों बहनें गुरुद्वारे के पास पहुंचीं तो युवक बाइक से उतरकर नीचे आ गया। इस बीच कुछ दूर खड़े आरोपी फरदीन का पिता रिजवान, उसके भाई बिलाल, अकीब, अनस, आफरीदी और कुछ अन्य जान से मारने की बात कहने लगे।

इस पर आरोपी युवक ने धारदार हथियार से छात्रा पर हमला कर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर आए आसपास के लोगों ने छात्रा को आरोपी के चंगुल से बचाया। आरोपी पुराने मुकदमे वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

मंगलवार को सीओ अनुषा बडोला ने मामले का खुलासा किया। बताया कि घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त फरदीन पुत्र रिजवान और उसके साथी रऊफ पुत्र शहाबुद्दीन निवासी मोहल्ला खालसा को मात्र आठ घंटे के अंदर ही ढेला पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने फरदीन के कब्जे से 32 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पाटल को भी बरामद कर लिया गया है। दोनों का चालान कर अब कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बताया कि फरदीन छात्रा से एक तरफा प्रेम करता था, जिसको लेकर वह पिछले करीब तीन-चार सालों से उसके पीछे पड़ा हुआ था। इस बार भी उसने इरादा बनाया था कि इस बार भी वह उसको शादी के लिए प्रपोज करेगा। अगर वह नहीं मानी तो वह उसको जान से खत्म कर देगा। आरोपी के खिलाफ पहले भी छेड़छाड़ और मारपीट के तीन मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें :  ब्रेकिंग न्यूज़ ! हल्द्वानी : ज्योति अधिकारी की हरकतों पर फिर पुलिस का शिकंजा,एसएसपी मंजुनाथ टीसी बोले — पब्लिक प्लेस में गुंडागर्दी, हमला, धमकी कतई बर्दाश्त नहीं
error: Content is protected !!