ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

डेढ़ महीने पहले किराए पर लिया था कमरा, नीले ड्रम में मिली युवक  लाश, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

खैरथल–तिजारा हत्याकांड से फैली सनसनी

राजस्थान। खैरथल–तिजारा जिले में नीले ड्रम के अंदर युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह मामला मेरठ के चर्चित साहिल मर्डर केस की याद दिला रहा है। घटना सामने आने के बाद मृतक की पत्नी अपने बच्चों समेत फरार हो गई थी, जबकि मकान मालिक का बेटा भी गायब था।

यह खबर आप ‘गजब वायरल’ में पढ़ रहे हैं।

अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी और मकान मालिक के बेटे को हिरासत में ले लिया है। दोनों से गहन पूछताछ जारी है।

डेढ़ महीने पहले किराए पर लिया था कमरा

पुलिस के मुताबिक, ड्रम में मिला शव हंसराज उर्फ सूरज का है, जो उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के नवादिया नावजपुर का रहने वाला था।

वह खैरथल–तिजारा में एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था और करीब डेढ़ महीने पहले किशनगढ़ बास की आदर्श कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रहने आया था। उसके साथ पत्नी लक्ष्मी उर्फ सुनीता और तीन बच्चे भी रहते थे।

पत्नी और मकान मालिक के बेटे के बीच था अफेयर

पुलिस जांच में सामने आया है कि हंसराज की पत्नी का मकान मालिक के बेटे जितेंद्र के साथ प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि महिला रील बनाती थी, और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

डिप्टी एसपी के अनुसार, मकान में उस वक्त मकान मालिक राजेश की पत्नी मिथिलेश और उनका 14 वर्षीय पोता मौजूद मिले।

12 साल पहले हो चुकी थी जितेंद्र की पत्नी की मौत

मकान मालिक की पत्नी मिथिलेश ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे जितेंद्र की पत्नी की मौत 12 साल पहले हो चुकी थी।

जन्माष्टमी के दिन वह बाजार गई थीं, और जब लौटीं तो घर में न तो मृतक का परिवार था और न ही जितेंद्र।

बदबू आने पर खुला राज

रविवार को घर से तेज बदबू आने लगी, जिसके बाद मिथिलेश ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो छत पर बने कमरे में एक नीले ड्रम से शव बरामद हुआ।

शव गलाने के लिए ड्रम में डाला गया नमक

जांच में सामने आया कि ड्रम के ऊपर पत्थर रखा गया था, और शव को गलाने के लिए उसमें नमक डाला गया था।

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, हंसराज की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई, और बाद में शव को ड्रम में छिपाया गया।

पत्नी और प्रेमी ईंट भट्टे से पकड़े गए

घटना के बाद फरार हुई मृतक की पत्नी और मकान मालिक का बेटा रामगढ़ के अलावड़ा स्थित ईंट भट्टे पर मजदूरी करते मिले, जहां से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

मृतक के तीनों बच्चों को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें :  ड्यूटी के दौरान हादसे में घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई

You missed

error: Content is protected !!