ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

गंगनहर में डूबे युवक ईशांत भाटी का शव एक हफ्ते बाद बरामद, परिवार में मचा कोहराम
हरिद्वार। रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर में डूबे युवक का शव आसफनगर झाल से बरामद किया गया। शव मिलने की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
जलवीरों की मदद से नहर से निकाला गया शव
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय जलवीरों की सहायता से शव को गंगनहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।
हाथ धोते समय फिसला पैर, तेज बहाव में बहा युवक
मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से वृंदावन निवासी नेम सिंह भाटी वर्तमान में रुड़की के गणेशपुर क्षेत्र में परिवार के साथ रहते हैं।
उनका पुत्र ईशांत भाटी गुरुवार दोपहर अपने दो दोस्तों के साथ गंगनहर पटरी पर बैठा हुआ था।
भोजन करने के बाद ईशांत हाथ धोने के लिए नहर के किनारे उतरा, तभी अचानक पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में गिरकर बह गया। गंगनहर में पानी का स्तर अधिक होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया और देखते ही देखते पानी में ओझल हो गया।
एक सप्ताह तक चला सर्च ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम ने युवक की तलाश शुरू कर दी।
लगातार एक सप्ताह तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद अंततः ईशांत का शव आसफनगर झाल से बरामद किया गया।
इकलौते बेटे की मौत से परिवार सदमे में
इकलौते बेटे का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया 2026 भर्ती कैलेंडर, 2300 से अधिक पदों पर होंगी भर्तियां
error: Content is protected !!