ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अल्मोड़ा। सोमेश्वर के खाईकट्टा में जंगल की आग में जलने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार खाईकट्टा के पास जंगल में आग लग गई। गांव के ही लोग देर रात तक आग बुझाने में जुटे रहे।

इसी बीच गांव का युवक महेंद्र सिंह (40)आग की चपेट में आ गया। बुरी तरह जलने से उसकी मौत हो गई। उसका आधा शरीर जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद दूसरे दिन वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अधजले शव को कब्जे में लिया।

 बीते दिनों सोमेश्वर क्षेत्र में लीसा दोहन में लगे दो महिला, दो पुरुष सहित चार श्रमिकों की जंगल की आग की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 बजट पर मंथन, दुकानों के किराये और कर छूट पर महत्वपूर्ण निर्णय

You missed

error: Content is protected !!