हल्द्वानी। महिला दिवस के मौके पर उत्तराखंड युवा कांग्रेस महानगर हल्द्वानी द्वारा जीएनजी क्रिकेट ग्राउंड में महिला क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
इससे पहले युवतियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया गया और सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहीं 50 महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर तमाम महिला संगठन से जुड़ी महिलाओं ने शिरकत की और ऐसे आयोजनों को महिलाओं के उत्थान और सामाजिक पहचान दिलाने के सर्वोत्तम बताया।





