ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलानरक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

शिक्षा माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने  की बड़ी कार्रवाई

सिटी मजिस्ट्रेट और तीन एसडीएम की चार टीमों ने मिलकर कई कई बुक सैलरी की दुकानों पर बोला धावा

देहरादून। शहर में शिक्षा माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ कई बुक डिपो पर छापेमारी की।

सिटी मजिस्ट्रेट और तीन एसडीएम की चार टीमों ने मिलकर कई राजपुर रोड पर कई बुक सैलरी की दुकानों पर धावा बोला। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में अनियमितताएं पाई गईं, जिसमें जीएसटी चोरी, बढ़े हुए मूल्य पर किताबों की बिक्री, बिना बिल के नोटबुक और अन्य सामान बेचना, और बिना बारकोड वाली किताबों का विक्रय शामिल है।

अभिभावकों से मिल रही लगातार शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। शिकायतों में बताया गया कि शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों की किताबें केवल कुछ खास दुकानों पर ही मिलती हैं, जहां उनकी मनमानी कीमत वसूली जाती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी को सख्त निर्देश दिए थे कि शिक्षा माफियाओं पर कड़ा एक्शन लिया जाए। इस पर जिला प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। डीएम ने साफ कहा है कि शिक्षा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

यूनिवर्सल बुक हाउस पर हुई छापेमारी में सबसे बड़ा खुलासा हुआ। यहां बिना बारकोड वाली किताबें और जीएसटी चोरी से संबंधित सामग्री मिली। दुकान की समस्त बिल बुक को सीज कर दिया गया और बिना बारकोड वाली सभी किताबों को भी जब्त कर लिया गया है।

प्रशासन का कहना है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अभिभावकों में राहत की भावना है। लंबे समय से अभिभावक शिक्षा माफियाओं की मनमानी से परेशान थे।

जीएसटी चोरी, फर्जी प्रकाशन के साथ ही कई किताबों के आईएसबीन नंबर नहीं हुए ट्रैक,स्कूलों से गठजोड़ वाली प्रमुख दुकानों जिनकी अभिभावकों से अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही थी,  अनियमिताएं पाए जाने पर तीन बुक सेलर दुकानदारों के खिलाफ संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज स्टॉकस, बिल बुक ज़ब्त किया है

यह भी पढ़ें :  मासिक अपराध समीक्षा में SSP के सख्त निर्देश—डिजिटल पुलिसिंग से साइबर अपराध तक, हर मोर्चे पर जवाबदेही तय

You missed

error: Content is protected !!