ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलानरक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएं

भीमताल। ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा नव निर्मित विकासखंड भीमताल कार्यालय भवन 315.75 लाख रुo धनराशि की लागत से बने भवन में पहली बरसात ही नही झेल पाना कहीं ना कहीं भवन में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करता है।

 अभी भी बिल्डिंग में अनेक कमियां मौजूद हैं जिनको ठीक करने के लिए बार-बार विभाग को मौखिक एवं लिखित रूप से सूचित किया गया है लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

इस भवन का निर्माण ग्रामीण निर्माण विभाग के द्वारा किया गया है। ब्लॉक प्रमुख भीमताल डाo हरीश सिंह बिष्ट ने ग्रामीण निर्माण विभाग के ऊपर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

विभाग को कई बार मौखिक व लिखित रूप से कार्य की गुणवत्ता सुधारने व अवशेष कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए किंतु विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया गया।

ब्लॉक प्रमुख ने बताया आगामी 20 जुलाई को छेत्र पंचायत समिति की बैठक होनी है जिसमें जिले के तमाम अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

ऐसे में विभाग द्वारा कार्यों को सुधारा नही गया तो बैठक स्थगित की पूर्ण जिम्मेदारी विभाग की रहेगी।

यह भी पढ़ें :  त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, हल्द्वानी-कालाढूंगी और रामनगर में छापेमारी; दूध, घी, दाल, काजू समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

You missed

error: Content is protected !!