ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दोनों कुमाऊं भ्रमण पर।

कैंची धाम दर्शन करने के बाद महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे अपने पैतृक गांव।

मंदिरों में की पूजा अर्चना, इष्ट देवता के मंदिर में पत्नी साक्षी धोनी के साथ की पूजा

अल्मोड़ा। महेंद्र सिंह धौनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ बुधवार को अपने गांव ल्वाली अल्मोड़ा पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। महेंद्र सिंह धोनी व उनकी पत्नी ने गांव में मंदिरों में पूजा अर्चना की।

आज दोपहर करीब 11 बजे महेंद्र सिंह धोनी गांव पहुंचे। उनके गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

ग्रामीणों ने गांव की सड़क में धोनी व उनकी पत्नी का स्वागत किया। जिसके बाद धोनी ग्रामीणों के साथ अपने पैतृक आवास पहुंचे।

ग्राम प्रधान दिनेश सिंह ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी व उनकी पत्नी साक्षी गांव पहुंचे हैं। उन्होंने गांव के हरज्यू मंदिर में पूजा अर्चना की। फिलहाल वह दूसरे मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे है।

महेंद्र सिंह धोनी व उनकी पत्नी के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों व युवाओं ने उनके साथ जमकर तस्वीरें खींची।

यह भी पढ़ें :  आईजी कुमाऊं की पहल ‘कोशिश – एक नई आशा’: महिला शिकायतों के समाधान को थानों में विशेष आयोजन

You missed

error: Content is protected !!