ब्रेकिंग न्यूज़

मल्लीताल क्षेत्र में महिला को झील में डूबने से बचाने वाले पुलिस कर्मी एवं नाविकों को एसएसपी नैनीताल ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

सभी पुलिस कर्मियों को अच्छे कार्य करने के लिए किया प्रेरित

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र के बोट स्टैंड के पास 06 अप्रैल 2025 की रात को प्रयागराज से घूमने आई महिला के सेल्फी लेते समय झील में डूबने के दौरान बचाव कार्य कर अस्पताल में उपचार कराने वाले 03 पुलिस कर्मियों तथा नाविकों द्वारा तत्परता और साहस का परिचय दिया गया।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा  द्वारा बचाव कार्य करने वाले 3 पुलिस कर्मी और 4 नाविकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नैनीताल पुलिस के सभी पुलिस कर्मियों को इनका अनुसरण करते हुए अच्छे कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

सम्मानित किए गए कर्मियों और नाविक 

▪️ कानि० मनोज कुमार।
▪️Irb कानि० मनोहर सिंह।
▪️कानि० चीता मोबाइल प्रदीप कुमार।
▪️साहिल सेठी (नाविक)
▪️ सोनू कुमार (नाविक)
▪️गौरव सिंह (नाविक)
▪️मोहन सिंह (नाविक)

यह भी पढ़ें :  हत्या के प्रयास के मामले में नैनीताल पुलिस की मजबूत पैरवी का असर, तीन आरोपियों को 14 दिन का रिमांड, आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, तीनों आरोपी जिला कारागार नैनीताल में निरुद्ध
error: Content is protected !!