ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस और एसओजी की टीम को बड़ी सफलता पुलिस टीम ने अब तक नशे की सबसे बड़ी खेप बरामद की 

हल्द्वानी। पुलिस ने तीन बड़े तस्करों से एक किलोग्राम से अधिक स्मैक बरामद की है बताया जा रहा है। कि पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं इन तीनों तस्करों के पास से एक किलोग्राम से अधिक स्मैक बरामद की गई है।

पकड़े गए आरोपी मोरपाल, अर्जुन पांडे और रविंद्र सिंह को पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक अब तक नहीं बरामद की गई थी।

एसओजी और लालकुआं कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ यह बड़ी कामयाबी हासिल की है मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने एक बाइक सवार की तलाशी ली जहां बाइक में तीन लोग सवार थे पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो वह भागने लगे ।

इस बीच तीनों को पुलिस ने पकड़ा और तलाशी ली तो तीनों के पास से 1 किलो से अधिक स्मैकबरामद की गई अंतराष्ट्रीय बाजार में इस समय की कीमत 1 करोड़ बताई जा रही है।

एसपी ने बताया कि पकड़ा गया एक आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है जिसकी तैनाती बरेली जनपद है।

यह भी पढ़ें :  जनकवि गिर्दा की 16वीं पुण्यतिथि पर नैनीताल में गूंजे जनगीत, रंगकर्मियों ने जुलूस निकालकर दी श्रद्धांजलि
error: Content is protected !!