ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। मुखानी थाना अंतर्गत गांधी आश्रम के पास छोटी रामणी गांव में दिनदहाड़े दो चोरों ने घर में चोरी करने का प्रयास किया। इसी बीच घर के लोगों और कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया।

जिनमें से लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया जब भी उसका साथी फरार हो गया ऐसे मे पुलिस को सूचना दी गई तो गांधी आश्रम चौकी की पुलिस वहां पर पहुंचे।

पुलिस कार्रवाई के लिए पकड़े गए व्यक्ति को अपने साथ ले गई इसके बाद लोगों ने आपस में सतर्क रहने को कहा ।

बरसात के मौसम में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है।

मुखानी थाना अंतर्गत घरों में लगातार चोरियां की जाती है और पुलिस द्वारा कई मामलों पर जोरदार तरीके से खुलासे भी किए जाते हैं ।

यह भी पढ़ें :  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छह अपराधियों पर की जिला बदर की कार्रवाई, छह माह तक नैनीताल जिले में प्रवेश पर रोक
error: Content is protected !!