ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलानरक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएं

अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी गाड़ी,वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत,तीन लोग गंभीर रूप से घायल

रुद्रप्रयाग। तिलबाड़ा के सौराखाल मोटर मार्ग से रतनपुर अंद्रिया थेडा मोटर मार्ग पर जाने वाले मुल्या अन्द्रिया के पास एक मैक्स जीप गहरी खाई में जा गिरी।

इस हादसे में वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफए डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया. रेस्क्यू टीमों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को एंबुलेंस की तरफ से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार वाहन में सभी लोग घेंघड़खाल गांव के रहने वाले बताए जा रहें हैं।

जिला आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तिलवाड़ा से घेंघडखाल जा रही एक मैक्स शाम 4 बजे मुल्या अन्द्रिया के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे वाहन में सवार ग्राम घेंघडखाल जनपद रुद्रप्रयाग निवासी दीपक सिह पुत्र दिनेश सिंह उम्र 14 वर्ष एवं जय सिह पुत्र मुर्खल्या सिह उम्र 65 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और डीडीआरफ मौके पर पहुंची, जहां रेस्क्यू दलों ने खाई से घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया. जबकि मृतकों के शवों को भी खाई से सड़क तक लाए. इस घटना से क्षेत्र में मातम पसर गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया कि वाहन में पांच लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि 3 लोग घायल हैं. उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें :  किराए के कमरे में युवक की संदिग्ध मौत, बेड के नीचे मिला शव

You missed

error: Content is protected !!