ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मसूरी। मसूरी में कुलड़ी कैमल बैक में होटल रिंक में भीषण आग लग गई। सूचना पर फायर और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। आग की घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

आग से अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। उत्तराखंड फायर सर्विस ने बयान जारी करते हुए कहा है कि आग नियंत्रण में है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, होटल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। सुबह करीब 4 बजे लोगों ने होटल से धुआं उठते और आग की लपटों को देखा। आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी है। होटल के नीचे सड़क पर खड़े तीन वाहन भी आग की चपेट में आए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय के आयुष विंग में फार्मेसी अधिकारी की तैनाती, अब सप्ताह में छह दिन मिलेंगी सेवाएं
error: Content is protected !!