खटीमा। वरिष्ठ अधिवक्ता व खटीमा बार एसोशियेशन के सचिव छतर सिंह सैला की खटीमा नदन्ना बाईपास में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।वरिष्ट अधिवक्ता की मृत्यु के समाचार से पूरे इलाके में शोक की लहर छा गई है।
वरिष्ठ अधिवक्ता व खटीमा बार एसोसिएशन के सचिव छतर सिंह सैला अपने पुत्र के साथ दो पहिया वाहन से अपनी रिश्तेदारी गौहर पटिया से अपने घर खटीमा को लौट रहे थे।इसी दौरान नदन्ना बाईपास में डंपर ट्रक से उनका वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया।
दुर्घटना में अधिवक्ता छतर सिंह सैला व उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगो द्वारा 108 आपात सेवा को सूचना पर दोनो घायलों को खटीमा उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने जांच उपरांत खटीमा बार सचिव छतर सिंह सैला को मृत घोषित कर दिया।जबकि उनके घायल पुत्र का इलाज उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।
बार सचिव छतर सिंह सैला की आकस्मिक मृत्यु के समाचार से अधिवक्ताओं सहित खटीमा इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
चकरपुर चौकी पुलिस द्वारा डंपर ट्रक को चकरपुर चौकी में खड़ा कर दिया गया।














