ब्रेकिंग न्यूज़

राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 6 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। शराब घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद गुरुवार को गिरफ्तार किया था।

ईडी ने कोर्ट से अरविंद केजरीवाल की 10 दिन की रिमांड मांगी थी।

पति की गिरफ्तारी पर पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- सत्ता के अहंकार में मोदी ने कराया गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष और विपक्षा दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पत्नी सुनीता ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

उन्होंने दिल्ली वालों को समर्पित अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया एक्स के जरिए दी। उन्होंने लिखा, आपके तीन बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदीजी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया। सबको क्रश करने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगो के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं। अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है।

आप के सामने नेतृत्व का संकट
दूसरी तरफ माना जा रहा है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के सामने नेतृत्व का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। चर्चा आम हो गई कि मुख्यमंत्री जेल जाते है तो दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा।

इतना ही नहीं कांग्रेस के साथ गठबंधन पर भी संशय उठने लगा। कांग्रेस ने लोकसभा प्रत्याशियों की सूची भी आई लेकिन उसमें दिल्ली के तीन लोकसभा सीट के उम्मीदवारों के नाम नहीं आए। हालांकि आप ने एक हस्ताक्षर कैंपेन चलाया था, जिसमें 90 प्रतिशत लोगों ने यह कहा था कि जेल से ही मुख्यमंत्री दिल्ली का शासन संभालेंगे।

पत्नी सुनीता को मिल सकती है जिम्मेदारी!
आम आदमी पार्टी में यह भी चर्चा आम रही कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। सूत्रों की माने तो मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के जेल में होने की वजह से मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ही कद्दावर नेता बनकर उभरे हैं।

वहीं यह भी कयास लगाया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी सत्ता संभाल सकती है। हालांकि इस स्थिति में आम आदमी पार्टी के कई नेताओं में इस स्थिति में नाराजगी नहीं हो और पार्टी एकजुट रहे इसे लेकर भी सहमति बनानी होगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.