ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड के विधायक के फार्म हाउस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दारोगा समेत चार गिरफ्तारमाँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान; श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानितहल्द्वानी : जीएसटी कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का जीएसटी कार्यालय पर प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन बाजार बंद की चेतावनीदिव्यांगजनों के लिए हल्द्वानी में मेगा कैंप, 28 सितंबर तक मिलेंगी नि:शुल्क सुविधाएंहाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी का आरोप, हल्द्वानी कोतवाली में एफआईआर दर्ज

र्थडे पर केक खाने से एक 10 साल की बच्ची की मौत, परिवार के चार सदस्यों की भी ​तबीयत खराब

पंजाब।  पटियाला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ब​र्थडे पर केक खाने से एक 10 साल की बच्ची की मौत हो गई और परिवार के चार सदस्यों की भी ​तबीयत खराब हो गई। मृतक बच्ची की पहचान मानवी के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसके परिजनों की ​शिकायत पर बेकरी शॉप के मालिक पर केस दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है।

ऑनलाइन दिया था केक का ऑर्डर
पटियाला के अमन नगर निवासी काजल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मार्च को उसकी बेटी मानवी का जन्मदिन था। परिवार वालों ने पटियाला की 246, पीली सड़क रोड स्थित अदालत बाजार के कान्हा केक शॉप से जोमेटो से ऑनलाइन केक का ऑर्डर दिया था।

शाम 7 बजे काटा गया और मानवी और परिवार के लोगों ने केक खाया। इसके बाद मानवी को उल्टियां होने लगीं। पूरे परिवार की तबीयत बिगड़ गई। मानवी रात को उल्टी कर के सो गई। सुबह के 4 बजे उसका शरीर ठंडा पड़ गया था। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर भागे। डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया।

वीडियो में केक काटती दिख रही मानवी
शिकायत मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। परिवार ने जोमेटो एप से केक मंगवाया था। केक खरीदने के लिए 352.80 रुपए खर्च किए थे। परिजनों ने कहा कि बेकरी शॉप वाले ने गड़बड़ी की है और उसके सभी उत्पादों की जांच करने के साथ उसके ​खिलाफ केस दर्ज किया जाए।

मानवी के जन्मदिन का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद खुश नजर आ रही है। वह खुद भी केक खा रही है और अपने परिवार के लोगों को भी केक ​खिलाती दिख रही है। किसे पता था कि यह केक ही उसकी जान ले लेगा। मानवी की मां काजल ने बताया कि वह पढ़ाई में बेहद हो​शियार थी। वे दो बहनें थीं। अब बस उसकी छोटी बहन बच गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विश्वशांति की कामना के साथ नन्दा देवी महोत्सव में हुआ विशेष हवन-पूजन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.