ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

एसएसपी ननीताल के कुशल नेतृत्व में अपराधी लगातार हो रहे हैं गिरफ्तार

IPL टीम बनाने को लेकर उपजे विवाद में अपने ही दोस्त पर तमंचे से झोंक दिया फायर, पुलिस की कार्यवाही में 2 युवक हुए गिरफ्तार

हल्द्वानी। सुशील कुमार मौर्य पुत्र किशन मौर्य निवासी आनन्दपुर हल्द्वानी जनपद नैनीताल की तहरीर बाबत अभियुक्त द्वारा वादी के भतीजे वेदान्त मौर्य को जान से मारने की नियत से गोली मारकर घायल कर देना व गाली गलौज करने के आधार पर थाना हल्द्वानी पर एफआईआर न0 177/2024 धारा 307/504 भादवि बनाम किशन उर्फ बब्लू पंजीकृत कराया गया। विवेचना उ0नि0 दीपक बिष्ट कोतवाली हल्द्वानी द्वारा की जा रही है।

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा एसपी सिटी श्री प्रकाश चन्द्र को मामले के शीघ्र खुलासे हेतु टीम गठन करने के निर्देश पर दिये गये।

क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा लगातार की जा रही अभियुक्त की तलाश, सुरागरसी-पतारसी करते हुए आज  बेलबाबा मन्दिर के 500 मीटर की दूरी पर मोतिया लाईन के पास रामपुर रोड हल्द्वानी से अभियुक्तगण 1- किशन ठाकुर उर्फ बब्लू 2- सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया ।

पूछताछ करने पर दोनों ने बताया बताया कि सुशील मौर्य हमारा दोस्त था जिसके घर आना जाना रहता था दिनांक 20.04.2024 को आईपीएल में टीम बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था।

जिस कारण मारपीट व गुस्से में आकर हम लोगो ने तमंचे से फायर कर दिया था। अभियुक्तगणों मा0न्याया0 के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी अभियुक्त-
1- किशन ठाकुर उर्फ बब्लू पुत्र स्व0 कविराज ठाकुर उम्र 32 वर्ष निवासी ढालीपुर ढकरानी थाना विकासनगर देहरादून
2- सुरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 करन शाही निवासी सूर्य विनायक वार्ड न0 05 चैकी सूर्य विनायक जिला भक्तपुर काठमांडू नेपाल

गिरफ्तारी टीम-
1- उ0नि0 दीपक बिष्ट,चौकी प्रभारी टीपीनगर
2- हे0कानि0 दिगम्बर सनवाल कोतवाली हल्द्वानी
3- कानि0 अनिल टम्टा कोतवाली हल्द्वानी

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विश्वशांति की कामना के साथ नन्दा देवी महोत्सव में हुआ हवन-यज्ञ, कन्या पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.