ब्रेकिंग न्यूज़
प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

विभिन्न सरकारी विभाग एवं संगठनों में नव चयनित युवाओं के खिले चेहरे

देहरादून। भारतीय डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल की ओर से भारतीय सर्वेक्षण विभाग के प्रेक्षागृह में मंगलवार काे रोजगार मेला का आयाेजन किया गया।

रोजगार मेले में भारत सरकार के विभिन्न विभागों के 255 नवचयनितों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। इनमें से 25 नव चयनितों को केन्द्रीय परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने नियुक्ति पत्र सौंपे।

रोजगार मेले में भारतीय डाक विभाग के अलावा सशस्त्र सीमा बल, भारतीय खाद्य निगम, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड सहित विभिन्न बैंकों के नव चयनितों को नियुक्ति पत्र दिए गए। रोजगार मेला रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के सार्थक अवसर प्रदान करके सशक्त बनाता है। रोजगार मेला देशभर में 40 स्थानों पर आयोजित किया गया। इसमें राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय जैसे विभिन्न विभागों में केंद्र सरकार में शामिल होने वाले नए कर्मचारी शामिल हुए।

नवनियुक्त कर्मचारियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर ऑनलाइन मॉड्यूल ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

1400 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं, जो नवनियुक्तों को अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से निभाने और विकसित भारत निर्माण की दिशा में काम करने के लिए कौशल से ओत-प्रोत करेगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : वीर जवानों की कलाइयों पर बंधा रक्षा सूत्र, रक्षाबंधन पर सैनिकों के सम्मान में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

You missed

error: Content is protected !!