ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में जनपद के 6 विधानसभाओं की 953 पोलिंग पार्टीया अपने-अपने बूथो पर संकुशल पहुंची, कल सुबह 7:00 से पड़ेंगे लोकसभा चुनाव के वोट

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। 19 अप्रैल को होने जा रहे लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शहर के सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियों ने मतदान को लेकर मोर्चा संभाल लिया है। पोलिंग पार्टियों के पहुंचने पर स्थानीय महिलाओं ने कुमाऊंनी परंपरा के तहत पार्टियों का पूजन कर स्वागत किया।गुरुवार को शहर के करीब 31 हजार वोटर अपने मत का प्रयोग कर सरकार चुनेंगे। वही शहर में एक पिंक बूध भी बनाया गया।
सीआरएसटी इंटर कॉलेज की बीएलओ योगिता नेगी ने बताया कि शुक्रवार को मतदान का पहला दिन है।जिसको लेकर उनकी सभी त्यारियां पूरी हो चुकी है।सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक लोकसभा का सबसे बड़ा मतदान होने जा रहा है जिस पर उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने को कहा।
शिक्षक कृष्ण कुमार फुलेरा ने कहा कि उनकी टीम द्वारा कागजी कारवाही की जा रही है।शुक्रवार को सुबह 5:30 बजे से मॉक पोल कार्य शुरू करवाना है।जिसके बाद 7 बजे से मतदान शुरू कर दिया जाएगा कहा कि इस से ओइव भी उनके द्वारा मतदान में कार्य किया गया है।सभी त्यारियां पूरी हो चुकी है।उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में आकर मतदान करने और सोच समझ कर अपने मत का प्रयोग करने को कहा

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड मेडिकल एडमिशन में फर्जी प्रमाण पत्र का मामला: अब सभी रिजर्व कैटेगरी के दस्तावेजों की होगी जांच, 7 सदस्यीय SIT कर रही पड़ताल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.