ब्रेकिंग न्यूज़

महंगाई के दौर में हल्द्वानी के शिवम का देसी जुगाड़: बेकार मोबिल ऑयल से बना सस्ता स्टोव, बना लोगों के लिए नई उम्मीद

हल्द्वानी। देश में लगातार बढ़ती महंगाई और एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच आम आदमी की रसोई पर संकट गहराता जा रहा है। ऐसे समय में हल्द्वानी के एक युवा शिवम का अनोखा देसी जुगाड़ लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। शिवम ने पुराने और बेकार पड़े मोबिल ऑयल से चलने वाला एक खास स्टोव तैयार किया है, जो अब लोगों के लिए राहत की नई किरण बनता नजर आ रहा है।

आमतौर पर इस्तेमाल के बाद मोबिल ऑयल को बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, लेकिन शिवम ने इसी बेकार तेल को उपयोगी बनाकर खाना पकाने का सस्ता और प्रभावी साधन तैयार कर दिया। बेहद कम लागत में बना यह स्टोव न केवल उपयोग में आसान है, बल्कि आर्थिक रूप से भी काफी किफायती साबित हो रहा है।

शिवम द्वारा तैयार इस स्टोव की खासियत यह है कि इसे लगभग 1000 से 1200 रुपये की लागत में बनाया जा सकता है। यही कारण है कि गांव-देहात और दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग इस जुगाड़ को देखने और समझने के लिए पहुंच रहे हैं। हर कोई इस देसी इनोवेशन की सराहना कर रहा है।

शिवम का कहना है कि अगर आगे चलकर उसे इस स्टोव के ऑर्डर मिलने शुरू होते हैं, तो वह इसे कमर्शियल स्तर पर भी तैयार करेगा। इससे न सिर्फ लोगों को सस्ता विकल्प मिलेगा, बल्कि उसके लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

महंगे इंडक्शन चूल्हों और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के बीच शिवम का यह देसी स्टोव एक सशक्त विकल्प के रूप में उभरता नजर आ रहा है। यह नवाचार न केवल आत्मनिर्भरता की मिसाल है, बल्कि यह भी दिखाता है कि सीमित संसाधनों में भी बड़े समाधान खोजे जा सकते हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.