ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों का डेरा बना हुआ है और कई क्षेत्रों में लगातार वर्षा और बर्फबारी का दौर जारी है।

केदारनाथ और बदरीनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के से मध्यम हिमपात दर्ज किया गया है।

वहीं निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है और ठंड ने एक बार फिर वापसी कर ली है।

देहरादून में मंगलवार सुबह से ही घने बादल छाए रहे। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि शाम होते-होते कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

पिछले तीन दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी हो रही है। अप्रैल महीने में हो रही यह बर्फबारी पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक बताई जा रही है, जिससे ठंड का असर फिर बढ़ गया है।

मसूरी और आसपास के इलाकों में भी बारिश के चलते ठंड का अहसास बढ़ गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी प्रदेश में मौसम खराब बना रह सकता है। हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है।

देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में अंधड़, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : नाव चालक और पर्यटकों में विवाद, मारपीट के बाद मॉल रोड पर मची अफरा-तफरी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.