ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। घुघुखान से सोड होते हुए हरियाल तक प्रस्तावित करीब 5 किलोमीटर मोटर मार्ग को लेकर क्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने वरिष्ठ भाजपा नेता हेमचंद्र आर्य द्वारा सड़क निर्माण को लेकर किए गए दावों को गलत बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यह सड़क वर्षों से ग्रामीणों के आंदोलन और प्रयासों का परिणाम है, न कि किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि।

ग्रामीणों के अनुसार, मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में कुमाऊं कमिश्नर के साथ हल्द्वानी में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और सड़क निर्माण के लिए विभाग के साथ एमओयू करने वाले उद्दयन कुमार भी उपस्थित रहे।

बैठक में उद्दयन कुमार ने आश्वासन दिया कि मोटर मार्ग का कार्य दो महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

वहीं कुमाऊं कमिश्नर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि एमओयू की शर्तों के अनुरूप कार्य नहीं हुआ तो निर्मित मार्ग को पुनः वन विभाग को सौंपकर वहां वृक्षारोपण कर दिया जाएगा। साथ ही शेष सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए गए।

इस पूरे मामले में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने हेमचंद्र आर्य पर गलत प्रचार-प्रसार का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भ्रामक खबरें प्रकाशित कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया गया है।

बताया जा रहा है कि गलत जानकारी प्रसारित करने के मामले में मीडिया द्वारा हेमचंद्र आर्य को नोटिस भी भेजा गया है।

बैठक और विरोध के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट, ग्राम प्रधान विक्रम कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान निर्मल कुमार, ग्राम प्रधान पूरन चंद्र, दिनेश बुढ़लाकोटी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल चंद्र जोशी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक महरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार, जिला पंचायत सदस्य हेमचंद्र नैनवाल, मोहन अधिकारी सहित कई ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रानीखेत : चिलियानौला ने जीता अंडर-14 बालक वर्ग का खिताब, मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत को रोमांचक फाइनल में हराया

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.