ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 200 लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है।

जनवरी से मार्च 2026 के बीच मोबाइल ऐप और CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 37.48 लाख रुपये कीमत के 200 मोबाइल फोन बरामद किए।

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर गठित मोबाइल ऐप (साइबर सेल) टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक मीनू गौतम के नेतृत्व में टीम ने IMEI नंबर के आधार पर विभिन्न राज्यों में मोबाइल ट्रेस किए।

पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से ये मोबाइल बरामद किए। बरामद फोन में iPhone, Samsung, Oppo, Vivo, Realme सहित कई ब्रांड शामिल हैं।

अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर सभी शिकायतकर्ताओं ने नैनीताल पुलिस का आभार जताया और खुशी जाहिर की।

इस सराहनीय कार्य के लिए SSP ने मोबाइल रिकवरी टीम को 1,500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल में अखंड रामायण में शामिल हुए हरीश पनेरू, क्षेत्र की सुख-शांति की कामना
error: Content is protected !!