ब्रेकिंग न्यूज़

पंतनगर में मौत बनकर दौड़ा डंपर: पार्टी से लौट रहे दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जनपद के पंतनगर क्षेत्र में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।

फूलबाग क्षेत्र से पार्टी कर लौट रहे दो बाइक सवारों को दरऊ चौक के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक पंतनगर के फूलबाग क्षेत्र में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर किच्छा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

मृतकों की पहचान मोहन स्वरूप (62 वर्ष) पुत्र सुखलाल और हसिक अहमद (लगभग 45 वर्ष) पुत्र फकीर अहमद के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के ग्राम लखीमीपुर, थाना खजुरिया के निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसा इतना भीषण था कि मोहन स्वरूप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हसिक अहमद को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण डंपर की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों की गति पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में ABVP की घोषणा के बाद घमासान, धीरज बिष्ट को टिकट; आर्यन बेलवाल निर्दलीय मैदान में

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.