ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल।  बिरला संस्थान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहमति प्रदान कर दी है। कार्यक्रम का उद्घाटन 11 अप्रैल को प्रातः 11 बजे किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भीमताल कोतवाल द्वारा संस्थान परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान संस्थान के निदेशक प्रो. बी. के. सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. हेम चंद्र पांडे, डॉ. नीरज बिष्ट, डॉ. संदेश त्रिपाठी, नितिन छिमवाल, फैकल्टी सदस्य प्रेम सिंह कुल्याल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.