ब्रेकिंग न्यूज़

भीषण सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक बनी आग का गोला, दो युवक जिंदा जले

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और दोनों युवक लपटों में घिर गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीपुर निवासी राहुल (पुत्र रामवीर) और राजकमल (पुत्र राजेंद्र कुमार) एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। गांव से कुछ दूरी पहले ही एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसमें तुरंत आग लग गई। आग की चपेट में आने और गंभीर चोटों के चलते दोनों युवक मौके पर ही दम तोड़ बैठे।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह जलती बाइक से दोनों के शव अलग किए। सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी का दावा किया है।

घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे अलीपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 20 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.