ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी के बाद नैनीताल में तेज हवाओं के साथ हुई मूसलधार बारिश

रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला

नैनीताल में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए गुरुवार शाम को लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिला दी। मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी के अनुरूप शाम करीब 5:30 बजे तेज हवाओं के साथ मूसलधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ही आसमान में काले घने बादल छा गए और बादलों की तेज गड़गड़ाहट भी सुनाई दी।

पिछले कई दिनों से तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण स्थानीय लोग और पर्यटक दोनों ही परेशान थे। ऐसे में अचानक हुई इस बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश शुरू होते ही लोगों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ देखी गई।

बारिश का असर प्राकृतिक सौंदर्य पर भी देखने को मिला। नैनी झील का जलस्तर बढ़ने के साथ ही आसपास के पेड़-पौधे, फल-फूल और वन क्षेत्र तरोताजा हो उठे। जंगलों में नमी आने से फिलहाल वनाग्नि का खतरा भी टल गया है, जो पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी के कारण चिंता का विषय बना हुआ था।

पर्यटकों के लिए यह बारिश किसी सौगात से कम नहीं रही। ठंडी हवाओं और रिमझिम फुहारों के बीच उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद लिया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी लंबे इंतजार के बाद आई बारिश का स्वागत किया।

फिलहाल पूरे नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में आसमान घने काले बादलों से ढका हुआ है और मौसम विभाग ने आगे भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बांड तोड़ने वाले डॉक्टरों पर सख्ती, 26 पर आरसी जारी; 234 चिकित्सक वर्षों से गायब खबर:

You missed

error: Content is protected !!