ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

नैनीताल। पहाड़ की शांत और सुरम्य वादियों में बसे रामगढ़ ब्लॉक के छोटे से गांव नथुवाखान का एक युवा आज अपनी मधुर आवाज और संगीत साधना से लोगों के दिलों में खास जगह बना रहा है।

सीमित संसाधनों और सुविधाओं के बावजूद मयंक बिष्ट ने अपने हुनर और मेहनत के दम पर संगीत की दुनिया में अलग पहचान बनाई है।

पहाड़ी आर्मी की नगर अध्यक्ष कविता जीना ने बताया कि बचपन से ही मयंक का झुकाव संगीत की ओर रहा। जहां अन्य बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहते थे, वहीं मयंक सुरों और धुनों में खोए रहते थे। बिना किसी गुरु और औपचारिक प्रशिक्षण के भी उन्होंने अपनी लगन और मेहनत से राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

मयंक ने अपनी प्राथमिक शिक्षा नथुवाखान के विद्यालय से प्राप्त की। उनके गुरुजनों ने भी उनकी आवाज में एक अलग प्रतिभा और उम्मीद देखी, जिसने उन्हें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मयंक का कहना है कि संगीत ईश्वर का दिया हुआ वरदान है और वह अपने सुरों के माध्यम से लोगों के दिलों में जगह बनाना चाहते हैं।

आज मयंक बिष्ट अपने मधुर स्वरों से भगवान की आराधना करते नजर आ रहे हैं। वह जागरण, श्रीमद्भागवत कथा, शिव पुराण, सुंदरकांड, देवी भागवत और रामायण जैसे धार्मिक आयोजनों में भजन प्रस्तुत कर भक्तों को भावविभोर कर देते हैं। उनके भजनों की मधुरता लोगों को झूमने पर मजबूर कर देती है।

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की सख्ती, बाजार में छापेमारी; 5 खाद्य नमूने जांच को भेजे

You missed

error: Content is protected !!