ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ऑल सेंट्स कॉलेज का फिजिकल एजुकेशन डिस्प्ले बना आकर्षण का केंद्र, छात्राओं ने दिखाया अनुशासन, प्रतिभा और एकता का अद्भुत संगम

रिपोर्टर  : गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। शहर के प्रतिष्ठित All Saints’ College में आयोजित वार्षिक फिजिकल एजुकेशन डिस्प्ले कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हुआ।

छात्राओं ने शारीरिक दक्षता, सामूहिक तालमेल और सांस्कृतिक विविधता का शानदार प्रदर्शन कर अभिभावकों, पूर्व छात्राओं और अतिथियों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व शांति के प्रतीक स्वरूप मशाल प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद भव्य ओपनिंग मार्च पास्ट ने पूरे मैदान को ऊर्जा और अनुशासन से भर दिया। स्वागत ड्रिल में छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।

प्रेप वर्ग की जूनियर ड्रिल तथा कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ‘शाइनिंग स्टार’ ड्रिल ने आत्मविश्वास और रचनात्मकता का परिचय दिया, जबकि कक्षा 9 से 12 की छात्राओं की ‘स्केल ऑफ जस्टिस’ प्रस्तुति ने न्याय, समानता और सामाजिक मूल्यों का प्रभावशाली संदेश दिया।

कक्षा 3 से 5 तक की छात्राओं ने ‘ऑल सी ला फेरिया’ कार्निवल के माध्यम से स्पेनिश, जापानी और एफ्रो नृत्यों का अनूठा संगम प्रस्तुत कर विविधता में एकता का संदेश दिया। वहीं ‘पीस-नो वॉर’ विषय पर आधारित मास पीटी ने विश्व शांति और भाईचारे का संदेश देकर सभी को भावुक कर दिया। इस दौरान शांति के प्रतीक कबूतरों को उड़ाकर विश्व में अमन की कामना की गई।

कार्यक्रम में छात्राओं का पिरामिड प्रदर्शन साहस, संतुलन और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। रस्साकशी प्रतियोगिता भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें स्कूल, कॉलेज और पूर्व छात्राओं के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।

मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज की पूर्व छात्रा एवं आईएएस अधिकारी Sakshi Tomar ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऑल सेंट्स कॉलेज ने उनके सफल भविष्य की मजबूत नींव रखी है। उन्होंने छात्राओं को बड़े सपने देखने और चुनौतियों से न घबराने की प्रेरणा दी।

पुरस्कार वितरण समारोह में रिनी प्रभाकर म्यूजिक ट्रॉफी सिद्धि संजीवनी पाठक को प्रदान की गई। एफ.सी. रास्तगी मेमोरियल कप फॉर एक्सीलेंस इन आईएससी कक्षा 12 में 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली सैयदा आमना कामरान को मिला। थ्री सिस्टर्स ट्रॉफी सैयदा आमना कामरान, इकनूर कौर विर्क और आरवी शर्मा के नाम रही, जबकि प्रिंसिपल अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन एकेडमिक्स एंड को-करिकुलर एक्टिविटीज शाम्भवी शाह को प्रदान किया गया।

कॉलेज की प्रतिष्ठित कॉक हाउस शील्ड ब्रैडबरी सदन ने अपने नाम की।

वहीं रॉबिंसन सदन ने मार्चिंग शील्ड जीतकर पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या Anjina Richards ने सभी का आभार व्यक्त किया। कॉलेज एंथम और राष्ट्रगान के साथ समारोह का गरिमामय समापन ।

यह भी पढ़ें :  भिकियासैंण : ककलासों महोत्सव का भव्य आगाज, लोक संस्कृति और विकास का दिखा अनूठा संगम

You missed

error: Content is protected !!