ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कालाढूंगी में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आधार कार्ड से हुई पहचान

रिपोर्टर- नीरज तिवारी

कालाढूंगी। गुरुवार दोपहर कालाढूंगी क्षेत्र के मैथीशाह नाला पुल के समीप स्थित एक बाग में आम के पेड़ पर एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के बाद पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से पश्चिम बंगाल का आधार कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। हालांकि मोबाइल में लगा सिम कार्ड बंद पाया गया।

प्रभारी उप निरीक्षक पंकज जोशी ने बताया कि आधार कार्ड के अनुसार मृतक की पहचान उज्ज्वल मर्दी पुत्र चुरका मर्दी, निवासी साउथ दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि युवक आम के पेड़ पर पानी के पाइप के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला था।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आधार कार्ड के आधार पर मृतक के परिजनों से संपर्क स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम के त्रिवेणी प्रसाद मिश्रा, एसआई तनवीर आलम, किशन नाथ, विजय मेहता सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : गौला नदी का जलस्तर घटने से बढ़ी चिंता, एक सप्ताह में 10 क्यूसेक कम हुआ प्रवाह; बारिश से राहत की उम्मीद
error: Content is protected !!