ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

विश्व पर्यावरण दिवस पर नैनीताल दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री धामी, भीमताल में करेंगे पौधारोपण

नैनीताल। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami शुक्रवार 5 जून को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 8:00 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर सुबह 9:10 बजे सेंट जोसेफ स्कूल मैदान हेलीपैड नैनीताल पहुंचेंगे।

इसके बाद वह कार द्वारा 9:30 बजे राज्य अतिथि गृह नैनीताल पहुंचेंगे, जहां प्रातः 10:10 बजे से 10:50 बजे तक पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट एवं वार्ता करेंगे।

मुख्यमंत्री 10:50 बजे राज्य अतिथि गृह से सेंट जोसेफ स्कूल मैदान हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 11:00 बजे वहां पहुंचकर हेलीकॉप्टर से भीमताल के लिए प्रस्थान करेंगे। वह 11:15 बजे विकास भवन खेल मैदान हेलीपैड भीमताल पहुंचेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 11:35 बजे भीमताल झील के निकट आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर पौधारोपण करेंगे।

इसके बाद वह 11:55 बजे रामलीला ग्राउंड, भीमताल (मल्लीताल) पहुंचेंगे, जहां विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा से लौट रहे कांग्रेस नेता की सड़क हादसे में मौत, खाई में गिरी कार, दो लोग गंभीर रूप से घायल
error: Content is protected !!