ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रामनगर। नैनीताल पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध तमंचे और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता पुलिस को मिली।

एसपी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इन्द्रा कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय रवि नेगी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के पास मौजूद मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपी उस पर कूटरचित तरीके से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल कर रहा था। बरामदगी के आधार पर कोतवाली रामनगर में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

नैनीताल पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” लगातार जारी है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  सीएम धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- योग्यता और मेरिट से मिल रही सरकारी नौकरियां
error: Content is protected !!