ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से खाली पदों को भरने की पहल, 2 जुलाई तक जमा कर सकेंगे आवेदन शुल्क

देहरादून। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इन पदों के लिए 12 जून से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार कुल 196 रिक्त पदों में अनुसूचित जाति (एससी) के 21, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 4, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 11, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 7 तथा सामान्य वर्ग के 153 पद शामिल हैं।

इस भर्ती में डिप्लोमा और डिग्रीधारी नर्सिंग अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। इससे राज्य के हजारों युवाओं को स्वास्थ्य विभाग में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

बोर्ड ने आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई निर्धारित की है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय में संभावित तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग अधिकारियों के रिक्त पदों को भरने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में नर्सिंग स्टाफ की कमी दूर होगी तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण शर्तों की विस्तृत जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की घोषणा के बाद नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े युवाओं में उत्साह का माहौल है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : धारी में अवैध पत्थर खनन का आरोप, रात में सक्रिय खननकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग

You missed

error: Content is protected !!