ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल बोहरागांव में पर्यावरण दिवस पर भाजपा नेता और दिनेश आर्य ने किया वृक्षारोपण कर लोगों के साथ की बैठक 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल क्षेत्र में आयोजित एक बैठक में सड़क, पेयजल सहित विभिन्न विकास कार्यों से जुड़ी जनसमस्याओं और क्षेत्रवासियों के महत्वपूर्ण सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में संगठन की मजबूती, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के उपरांत सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। विशेष रूप से पेयजल संकट से संबंधित शिकायतों पर गंभीरता दिखाते हुए मौके पर मौजूद जल संस्थान के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हेम आर्य ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री (पेयजल) दिनेश आर्य, दायित्वधारी भावना मेहरा, मंडल अध्यक्ष सुरेश उप्रेती, ग्राम प्रधान सुरेंद्र बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हेम आर्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश मेहरा, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल मंत्री दीवान टम्टा, बूथ अध्यक्ष हरीश गढ़िया, विजय बिष्ट, संघ स्वयंसेवक गौरव गोस्वामी, जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवांशु जोशी, नंदन बिष्ट, रिटायर रेंजर मुकुल शर्मा, पूर्व ग्राम प्रधान रमेश जोशी, महिला मोर्चा मीडिया संयोजक राधा देवी, बल्दियाखान बूथ अध्यक्ष जीवन सिंह मेहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  'नगर के गौरव का सम्मान’: कालाढूंगी में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित, निःशुल्क कोचिंग सेंटर की मांग उठी

You missed

error: Content is protected !!