ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मुखानी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में मुखानी पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

इसी क्रम में 11 जून 2026 को उपनिरीक्षक दीपा जोशी प्रभारी चौकी आरटीओ एवं उनकी टीम द्वारा पूरनपुर मोड़ से दूध डेयरी के पास जंगल की ओर जाने वाली सड़क पर चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध 12 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वीरपाल यादव (40 वर्ष) पुत्र रामचंद्र यादव निवासी कन्हा विहार, मुखानी, जनपद नैनीताल के रूप में हुई। उसका स्थायी पता ढकिया खैरूद्दीन, सेमीखेड़ा, गन्ना चीनी मिल के पास, नवाबगंज, जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश) बताया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मुखानी में मुकदमा संख्या 81/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध हथियारों और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 09 जून 2026

You missed

error: Content is protected !!