ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल।  लोकभवन के राजभवन गोल्फ कोर्स (आरबीजीसी) में शनिवार को द्वितीय चीफ जस्टिस कप गोल्फ प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ।

प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने किया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य न्यायाधीश सहित अन्य न्यायाधीशों ने गोल्फ के दमदार शॉट लगाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह दो दिवसीय प्रतियोगिता 13 और 14 जून को जूनियर एवं वेटरन्स श्रेणियों में खेली जा रही है। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न न्यायालयों से जुड़े कुल 58 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

टी-ऑफ के दौरान मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता के साथ न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह, आलोक मेहरा, रविन्द्र मैठाणी और सुभाष उपाध्याय ने क्रमशः शॉट लगाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में न्यायाधीशों, पूर्व न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और गोल्फ खिलाड़ियों सहित देशभर से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के सदस्य सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीप मनी, राज्यपाल के विधिक सलाहकार कौशल किशोर शुक्ला, रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल राहुल श्रीवास्तव, प्रधान निजी सचिव गुरप्रीत सिंह, ओएसडी भूपेंद्र सिंह साह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य न्यायपालिका से जुड़े लोगों के बीच खेल भावना, स्वास्थ्य जागरूकता और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के विजेताओं को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय की क्रीड़ा परिषद बैठक संपन्न, खिलाड़ियों को मेडल व ट्रैक सूट से किया सम्मानित
error: Content is protected !!