ब्रेकिंग न्यूज़
कैंची धाम स्थापना दिवस 2026: सुबह 5 बजे खुलेंगे कपाट, 1500 से अधिक जवानों की तैनाती, शटल सेवा से होंगे दर्शन, एसएसपी मंजूनाथ टी०सी० की श्रद्धालुओं से अपील पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा धैर्य बनाए रखेंकैंची धाम स्थापना दिवस को लेकर प्रशासन अलर्ट, आयुक्त-आईजी-एसएसपी ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजाहल्द्वानी में पहाड़ी जनसम्मेलन आयोजित, संस्कृति और संसाधनों के संरक्षण को लेकर एकजुट होने का आह्वानदेहरादून में युवक की हत्या के बाद भड़का बवाल, सांप्रदायिक तनाव; भारी पुलिस बल तैनात,आक्रोशित भीड़ ने की आगजनी और पथराव,कई घरों को फूंका, इंटरनेट बंद, 25 पर FIRउत्तराखंड में जल्द होगी लोकायुक्त की नियुक्ति, सरकार ने सर्च कमेटी गठन की प्रक्रिया की तेज
खबर शेयर करे -

पहाडी आर्मी उत्तराखंड जिला नैनीताल का पहाड़ी जन सम्मेलन

अपनी अस्मिता बचाने पहाड़ी समाज एकजुट होना होगा : हरीश रावत

हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड द्वारा हल्द्वानी स्थित रुद्राक्ष बैंक्वेट हॉल में भव्य पहाड़ी जनसम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार गणेश पाठक, समाजसेवी संतोष नेगी तथा कैप्टन वीर चंद बसेरा मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ की संस्कृति, भाषा, खान-पान और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए समाज को संगठित होने की आवश्यकता है। उन्होंने पहाड़ी आर्मी जैसे संगठनों को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि हजारों वर्षों पुरानी पहाड़ी परंपराओं, संस्कृति, स्थानीय भाषाओं, गौ संरक्षण, मूल निवासियों को रोजगार तथा जल, जंगल और जमीन पर स्थानीय अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करना होगा।

इस अवसर पर पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि पहाड़ी राज्य की मूल अवधारणा को साकार करने के लिए एक बार फिर सामूहिक संघर्ष की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में संगठन द्वारा किए गए कार्यों और जनता के बढ़ते जुड़ाव से यह स्पष्ट हो रहा है कि पहाड़ी समाज अपनी संस्कृति और पहचान के संरक्षण के लिए एकजुट हो रहा है। उन्होंने पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण अभियान को और तेज करने तथा गांव-गांव तक संगठन का विस्तार करने का आह्वान किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के संसाधनों पर बाहरी लोगों का दबाव बढ़ रहा है, जिसे रोकने के लिए पहाड़ी समाज को संगठित होना होगा।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राम पांडे एवं पूर्व शिक्षिका रमा भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन में जिला अध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडपाल, महिला जिलाध्यक्ष प्रेमा मेर, महिला नगर अध्यक्ष कविता जीना, देवेंद्र सिंह, अंजू पांडे, महेश भट्ट, गीता बिष्ट, हरेंद्र राणा, हिमांशु शर्मा, नीमा भट्ट, संजय वर्मा, जोत सिंह, मनोज रावत, प्रेम प्रकाश मेहता, दीपा बोरा, विनोद बिष्ट, गोविंद नबियाल, पूर्णिमा पांडे, खुशहाल सिंह महर, सुजान सिंह दसौनी, हेम चंद्र, लाल सिंह रावत, सूबेदार मेजर मनोज रावत, सूबेदार मेजर अशोक पांडेय, भुवनेश्वरी जोशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 11 जून 2026

You missed

error: Content is protected !!