ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल : गांव-गांव पहुंचकर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशहल्द्वानी में नीम करौली बाबा जी के स्थापना दिवस पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल एवं सवर्ण शक्ति संगठन द्वारा भव्य भंडाराकैंची धाम स्थापना दिवस पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शरबत प्रसाद का वितरणहल्द्वानी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चानैनीताल पुलिस के उत्कृष्ट प्रबंधन में आस्था का महाकुंभ: 01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पूरी रात्रि भी जारी रहा भक्तों का उत्साह, बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बारिश भी नहीं डिगा सकी विश्वास
खबर शेयर करे -

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

मंत्री कैड़ा ने तल्ला रामगढ़, नथुवाखान, दाड़ीम, दुक्कड़, झड़गांव, कालाआगर, गलनी, चमोली, क्वेराला सहित कई गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं।

जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मंत्री कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की मरम्मत शीघ्र कराने को कहा।

मंत्री ने अधिकारियों को खराब सड़कों की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) जल्द तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश भी दिए। साथ ही बरसात के दौरान मार्ग बाधित होने की स्थिति से निपटने के लिए सड़कें खोलने संबंधी टेंडर प्रक्रिया समय रहते पूरी करने को कहा।

इस अवसर पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।।

उन्होंने कहा कि आम जनता तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: डम्पर की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवती की मौत

You missed

error: Content is protected !!