ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में मंगलवार को “ग्रीन मिशन” के अंतर्गत व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पंतनगर विश्वविद्यालय के एग्रोनॉमी विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं डीएसबी परिसर के पूर्व छात्र (एलुमनी) प्रो. सुजीत कुमार लवानिया ने पद्म का पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रो. लवानिया ने कहा कि पौधारोपण जीवन का सबसे सकारात्मक कार्य है, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अमूल्य योगदान है। वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि पौधे लगाना जीवन में आनंद और संतोष की अनुभूति कराता है तथा प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को मजबूत करता है।

कार्यक्रम के दौरान पद्म, बांज, पांगर, देवदार, तेजपत्ता, हाइड्रेंजिया एवं येलो प्रजाति के पौधे लगाए गए। पौधों की व्यवस्था रेंज ऑफिसर आनंद लाल आर्य द्वारा की गई। वक्ताओं ने बताया कि बांज पहाड़ों के पारिस्थितिक तंत्र को सुदृढ़ बनाता है, पद्म धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व का पौधा है, जबकि देवदार को ‘देवदारु’ अर्थात भगवान की लकड़ी के रूप में जाना जाता है।

कार्यक्रम में प्रो. सुजीत कुमार लवानिया को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वानिकी विभागाध्यक्ष प्रो. आशीष तिवारी, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. हिमानी कार्की, डॉ. नंदन मेहरा, डॉ. नवीन पांडे, शीतल कोरंगा, गोपाल बिष्ट, लीला पंत तथा मोहित खाती सहित अन्य लोगों ने पौधारोपण कर हरित आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के दृष्टिबाधित भाई-बहन ने रचा इतिहास, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार से होंगे सम्मानित
error: Content is protected !!