ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

चाफी-अल्चौना-ताड़ा मोटर मार्ग के डामरीकरण को ₹2.26 करोड़ मंजूर, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

भीमताल। क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से खराब हालत में पड़े चाफी-अल्चौना-ताड़ा मोटर मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए शासन से 2 करोड़ 26 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों, किसानों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से बरसात के दौरान सड़क पर कीचड़ होने से वाहन फंस जाते थे और लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती थीं।

ग्रामीणों की मांग पर मंत्री कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। अब परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि चाफी-अल्चौना-ताड़ा मोटर मार्ग पर शीघ्र ही सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के डामरीकरण का कार्य लगातार कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

इस अवसर पर क्षेत्र की जनता ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त किया। मंत्री कैड़ा ने सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के एमएमटीटीसी में जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण पर प्रो. ललित तिवारी का व्याख्यान

You missed

error: Content is protected !!