ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मानसिक बीमारी से पीड़ित युवक ने उपचार के लिए डॉक्टर के पास जाते समय गंगनहर में लगाई छलांग,युवक लापता  तलाश जारी

रुड़की। हरिद्वार जिले के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। ढंढ़ेरा निवासी 27 वर्षीय सचिन, जो पिछले कुछ समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित था, उपचार के लिए डॉक्टर के पास जाते समय गंगनहर में कूद गया। घटना के बाद से युवक लापता है और उसकी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, सचिन की मां उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास लेकर जा रही थीं। जैसे ही दोनों गणेशपुर पुल पर पहुंचे, सचिन अचानक पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और इससे पहले कि उसकी मां उसे रोक पातीं, उसने गंगनहर में छलांग लगा दी।

अपने बेटे को आंखों के सामने नहर में कूदते देख मां बेसुध हो गईं और मदद के लिए चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही गंगनहर और सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण कर जल पुलिस के गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान शुरू कराया। काफी देर तक तलाश के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

पुलिस जांच में सामने आया कि सचिन लंबे समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था और उसका नियमित उपचार चल रहा था।

घटना वाले दिन भी उसकी मां उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जा रही थीं। फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की टीम गंगनहर में युवक की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें :  भूसे की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, नैनीताल जिले से बाहर भेजने पर रोक
error: Content is protected !!