ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

खुर्पाताल में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य रहे मुख्य अतिथि, दिल्ली-हरियाणा से आए सैलानियों ने भी किया योगाभ्यास

नैनीताल/खुर्पाताल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर न्याय पंचायत खुर्पाताल की ग्राम सभा खुर्पाताल में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य ने उपस्थित लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का आधार है। उन्होंने सभी से नियमित योग अपनाने का आह्वान किया।

योग शिविर का आयोजन समर्पण ध्यान योग केंद्र द्वारा श्री गौरव गोस्वामी और दीपेश जी के सहयोग से किया गया। सत्र का संचालन दीपेश जी ने किया तथा उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में दिल्ली और हरियाणा से आए पर्यटकों ने भी सहभागिता कर योग के प्रति अपनी रुचि दिखाई।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्षा देवकी बिष्ट, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश उप्रेती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मंडल कार्यवाह गौरव गोस्वामी, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री योगेश बिष्ट, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हेम बहुखंडी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश मेहरा, विक्रम कनवाल, महिला मोर्चा महामंत्री संगीता टम्टा, समाजसेवी जीवन नेगी, हेमंत कनवाल, दीपक कनवाल, नीमा कनवाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, निरोग और सकारात्मक जीवन की कामना की।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में देर रात अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या,

You missed

error: Content is protected !!