ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। हल्द्वानी पुलिस ने सगे भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दाढ़ी बनाने वाली ब्लेड भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 29 जून 2026 को हीरानगर जेल रोड निवासी  बसंती कार्की ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि उनके पुत्र दीपक कार्की उर्फ दीपू ने अपने बड़े भाई प्रेम कार्की पर धारदार ब्लेड से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

शिकायत के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 214/2026 धारा 190(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 जून को आरोपी दीपक कार्की (39) निवासी हीरानगर, जेल रोड, हल्द्वानी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दाढ़ी बनाने वाली ब्लेड बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें :  केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से 'खेत बचाओ अभियान' का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगात

You missed

error: Content is protected !!